Hp bodhanwala trophy jamshedpur win : मनीषी के पांच विकेट व विवेक के शतक से जमशेदपुर जीता

जेएससीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता एचपी बोधनवाला ट्रॉफी के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने रामगढ़ को दस विकेट से हराया.

जमशेदपुर. रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गये जेएससीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता एचपी बोधनवाला ट्रॉफी के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने रामगढ़ को दस विकेट से हराया. रामगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में दस विकेट पर 166 रन बनाए. रोशन ने 62 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर की ओर से मनीषी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 15.2 ओवर में बिना विकेट गंवाये 167 रन बनाकर मैच जीत लिय. विवेक ने 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. शरणदीप सिंह भाटियन ने नाबाद 62 रन बनाए. मनीषी प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >