बागबेड़ा : नाबालिग से छेड़खानी कर रहे युवक को महिलाओं ने पकड़ा, की पिटाई, जेल

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर के रहने वाले राजू सिंह को बागबेड़ा पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद राजू को गुरुवार को जेल भेज दिया.

जमशेदपुर :

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर के रहने वाले राजू सिंह को बागबेड़ा पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद राजू को गुरुवार को जेल भेज दिया. राजू सिंह के खिलाफ बच्ची की मां ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया है. घटना 24 जुलाई की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह हर दिन बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था. गलत हरकत करने का प्रयास भी करता था. बुधवार को इसकी सूचना बच्चियों ने जब अपने घर में दी तो बच्चियों की मां ने राजू का पीछा किया और उसे छेड़खानी करते मौके पर ही पकड़ लिया. महिलाओं ने उसकी पिटाई भी की. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को पकड़ कर थाना ले गयी. जहां केस दर्ज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >