मृतक ठेका कर्मी की पत्नी को एलआईसी से मिला 15 लाख, प्रबंधन ने सौंपी ग्रेच्युटी की राशि

जोजोबेरा साउथ गेट के पास 7 मार्च को कंटेनर की चपेट की चपेट में आने से बीवीजी ठेका कंपनी के कर्मचारी मनोज कुमार की मौत हो गयी थी.

जमशेदपुर. जोजोबेड़ा साउथ गेट के पास 7 मार्च को कंटेनर की चपेट में आने से बीवीजी ठेका कंपनी के कर्मचारी मनोज कुमार की मौत हो गयी थी. सोमवार को प्रबंधन की ओर से मृतक कर्मी की पत्नी को 15 लाख रुपये एलआईसी के माध्यम से भुगतान किया है. पॉलिसी के तहत मृतक की पत्नी को प्रत्येक माह आठ हजार रुपये जीवन भर मिलते रहेंगे. 15 लाख राशि एलआईसी में सुरक्षित रहेगी. प्रबंधन ने फाइनल सेटलमेंट के तहत ग्रेच्युटी की राशि 91,060 हजार रुपये का चेक भी मृतक की पत्नी को प्रदान किया. मौके पर संजय मालाकार, हेमंत खलको, मृतक के भाई दीना प्रसाद, प्रमोद प्रसाद और प्रबंधन की ओर से राजू सिंह, सतीश सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष कुमार, रामप्रसाद, सोनी कायस्थ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >