टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव में जीते विजय महतो

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एचबीटीएल क्षेत्र में कमेटी मेंबर पद पर शनिवार को हुए उप चुनाव में विजय कुमार महतो विजयी निर्वाचित हुए.

– उप चुनाव में चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 127 मतदाताओं ने गुप्त मतदान से किया

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एचबीटीएल क्षेत्र में कमेटी मेंबर पद पर शनिवार को हुए उप चुनाव में विजय कुमार महतो विजयी निर्वाचित हुए. शनिवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान टाटा मोटर्स कंपनी परिसर स्थित ट्रांसमिशन के ट्रेनिंग एकेडमी में हुआ. कमेटी मेंबर के एक पद के लिए हो रहे उप चुनाव में चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 127 मतदाताओं ने गुप्त मतदान से किया. मतदान के तत्पश्चात वोटों के उपरांत विजय कुमार महतो को 39 वोट, उपेंद्र कुमार को 37 वोट, संतोष कुमार को 28 वोट और अब्दुल रऊफ को 23 वोट प्राप्त हुए. इस तरह एचबीटीएल क्षेत्र से विजय कुमार महतो कमेटी मेंबर के तौर पर निर्वाचित हुए. चुनाव संचालन समिति में इंटक प्रतिनिधि के रूप में सतीश कुमार, चुनाव अधिकारी विजय कुमार शर्मा के देखरेख में संपन्न हुआ. वहीं कमेटी मेंबर के बीआइडब्ल्यू क्षेत्र से देवाशीष सतपति के नामांकन वापस लेने से सुनील कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था. चुनााव के उपरांत दोनों कमेटी मेंबरों ने यूनियन कार्यालय अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह से सभी ऑफिस बियररों और कमेटी मेंबरों से मुलाकात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >