झारखंड ने हरियाणा को नौ विकेट से हराया

CRICET: झारखंड की अंडर-23 क्रिकेट टीम ने लाहिली में खेले गये कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच में मेजबान हरियाणा को नौ विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. झारखंड की अंडर-23 क्रिकेट टीम ने लाहिली में खेले गये कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच में मेजबान हरियाणा को नौ विकेट से मात दी. जीत के साथ झारखंड की टीम ने कुल 12 अंक हासिल किये. मैच के अंतिम दिन झारखंड को जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में झारखंड की टीम ने एक विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिाय. झारखंड की दूसरी पारी में शिखर मोहन ने 71 व आर्यन हुड्डा ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली. इस मैच की पहली पारी में झारखंड के एक और स्टार बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने 77 रों की पारी खेली. संक्षिप्त स्कोर : हरियाणा पहली पारी 251, झारखंड पहली पारी 277. हरियाणा दूसरी पारी 145, झारखंड दूसरी पारी 123/1.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >