अंडर-19 : विशेष दत्ता ने जड़ा अर्धशतक, झारखंड की टीम जीती

जमशेदपुर. कप्तान विशेष दत्ता (50) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से झारखंड की टीम ने गुरुवार को पुड्डुचेरी में खेले गये अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एक मैच में दिल्ली को 24 रन से मात दी.

जमशेदपुर. कप्तान विशेष दत्ता (50) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से झारखंड की टीम ने गुरुवार को पुड्डुचेरी में खेले गये अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एक मैच में दिल्ली को 24 रन से मात दी. झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सात विकेट पर 245 रन बनाये. विशेष दत्ता ने 50, विवेक कुमार ने 47 व दुर्गेश कुमार ने 38 रनों की पारी खेली. प्रणव पंत ने तीन विकेट लिये. जवाब में दिल्ली की टीम 46.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 221 रन ही बना सकी. प्रणव पंत ने 66 रनों की योगदान दिया. झारखंड के गौरव ने तीन, सत्यम व तनिश ने दो-दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >