Jamshedpur News : ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हुए दो यात्री, चलती ट्रेन में टीटीइ ने ऐसे बचाया
आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन में चढ़ने के दौरान सोनारी निवासी दो यात्री विजय तिवारी और आयुष तिवारी का पैर फिसल गया, जिससे वे प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गये.
Jamshedpur News : ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हुए दो यात्री, चलती ट्रेन में टीटीइ ने ऐसे बचाया
टीटीइ की सूझबूझ से घायल यात्रियों को समय पर मिला उपचार
Jamshedpur News :
आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन में चढ़ने के दौरान सोनारी निवासी दो यात्री विजय तिवारी और आयुष तिवारी का पैर फिसल गया, जिससे वे प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गये. दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनके शरीर से काफी मात्रा में रक्तस्राव होने लगा. घटना के बाद तत्काल चिकित्सकीय सहायता के लिए प्रयास किया गया, लेकिन रात होने के कारण खड़गपुर स्टेशन पहुंचने से पहले डॉक्टर की उपलब्धता मुश्किल थी. यात्रियों की बिगड़ती हालत को देखते हुए ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई विकास कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला. उन्होंने बिना समय गंवाये ट्रेन में उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स की सहायता से दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बहते रक्त को नियंत्रित किया. उनकी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण घायल यात्रियों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे स्थिति और गंभीर होने से बच गयी. टीटीई विकास कुमार के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की यात्रियों ने जमकर प्रशंसा की.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.