जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का तबादला

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा का तबादला कर दिया गया है. सितंबर 2023 को ही उनका पदस्थापन हुआ था. करीब 10 माह में ही उनको हटा दिया गया है.

जमशेदपुर :

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा का तबादला कर दिया गया है. सितंबर 2023 को ही उनका पदस्थापन हुआ था. करीब 10 माह में ही उनको हटा दिया गया है. मोटाय बानरा का तबादला धनबाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के तौर पर किया गया है. जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में संदीप पासवान को नियुक्त किया गया है. वे अभी चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे. मोटाय बानरा ने पदभार संभालने के बाद से स्वच्छता को लेकर काफी काम किया था. जल संबंधी समस्या का निराकरण उन्होंने किया है. उनके तबादले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >