टाइगर जवान सलमान लाइन क्लोज

टाएगर जवान लाईन क्लोज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

साकची संजय मार्केट के पास मारपीट के मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने टाइगर जवान मो सलमान को लाइन क्लोज कर दिया है. 24 मार्च को स्कूटी से कार में टक्कर होने पर कार में सवार टाइगर जवान मो सलमान ने स्कूटी सवार युवकों के साथ गाली- गलौज और मारपीट की थी. मो सलमान सादे लिबास में था. इस मामले में साकची थाना में दोनों पक्षों से केस दर्ज कराया गया है. एक पक्ष से अरविंद कुमार राय ने टाइगर जवान मो सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी, जबकि दूसरे पक्ष से टाइगर जवान मो सलमान ने अरविंद कुमार राय, राजू सिंह और सुनील सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >