Jamshedpur news.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को किशोरी नगर (छायानगर) स्थित आश्रय गृह में जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री, फल एवं साड़ियां वितरित की. इस सेवा कार्य में उनके पति ललित दास भी सहभागी रहे. इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू एवं उनके पति ललित दास ने महिलाओं को सम्मानपूर्वक भोजन परोसा और उन्हें सप्रेम उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हमें हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करना चाहिए. इन माताओं-बहनों की मुस्कान और उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
