Jamshedpur news. रेलवे के अंडरपास की खुली पोल, बारिश का पानी घुसा, जीएम बिफरे

टाटानगर में औचक दौरा पर पहुंचे रेल जीएम अनिल मिश्रा भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया

Jamshedpur news.

रेलवे द्वारा लोको के पास बनाये गये नये अंडरपास की क्वालिटी की पोल गुरुवार को खुल गयी. भारी बारिश के कारण उसके अंदर पानी भर गया. जहां से ढलाई कर अंडरपास तैयार किया गया है, वहां भीतर से नाले की तरह पानी बह रहा है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद टाटानगर में औचक दौरा पर पहुंचे रेल जीएम अनिल मिश्रा भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इस दौरान डीआरएम को उन्होंने तत्काल एक्शन लेने को कहा, जिसके बाद डीआरएम ने खुद से पूरे मामले की जांच की. इसके बाद इसमें अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. डीआरएम ने पूरे मामले की जांच की है. अंदर पानी रिस तो रहा ही है, कई जगह पर नाले की तरह पानी अंदर बहने लगा, जिससे पूरा अंडरपास में जाम की स्थिति हो गयी है. इसके बाद इसे बंद कर दिया गया है. इसे अभी से ही लोगों ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था. गौरतलब है कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से इस अंडरपास को हाल ही में बनाकर तैयार किया गया है, जिसका इस्तेमाल लोग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >