Jamshedpur news.
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा एमजीएम अस्पताल के सभागार में रविवार को राज्य सामान्य परिषद की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों का ढाल होता है. जब भी किसी कर्मचारी को कोई परेशानी होती है, तो संगठन ही उसके सहयोग में खड़ा रहता है. अनुबंध का रेगुलर कराने में बैनर का उपयोग से ही होता है. उन्होंने अपनी समस्या को दूर करने के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. इसको लेकर हम सभी को संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जरूरत है.वहीं राज्य सामान्य परिषद की बैठक में उपस्थित महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह नयन ने कर्मचारियों को केंद्रीय व राज्य स्तर पर महासंघ के कार्यकलापों से अवगत कराया. जमशेदपुर में 12 व 13 जुलाई 2025 को टाउन हॉल बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील की. इस सम्मेलन में अतिथि के रूप में मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, एनएस पिल्लई, अशोक कुमार सिंह, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की भाग लेने की संभावना है. इस बैठक में अशोक कुमार सिंह, दिनेश कुमार पांडे, प्रभात गुप्ता, उदय कुमार झा, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद थे.झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का राज्य सम्मेलन के लिए स्वागत कमेटी का गठन
जमशेदपुर 12 व 13 जुलाई 2025 को होने वाले झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक स्वागत कमेटी का गठन किया गया है. इसमें अमर किशोर प्रसाद सिन्हा को स्वागताध्यक्ष, डॉ मनोज कुमार सिन्हा को स्वागत मंत्री व साधु चरण को स्वागत कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही राज्य कमेटी के सभी पदाधिकारियो, सभी संघों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, महासचिव एवं जिला अध्यक्ष, जिला सचिव इसके पद धारक नियुक्त किये गये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
