Jamshedpur news.
शनिवार को श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन स्कूल संयोजिका डॉ बबिता तिवारी ने अपने स्वरचित कविता के साथ किया. स्वागत भाषण स्कूल की प्रिंसिपल पूर्णिमा त्रिपाठी ने दिया. इस अवसर पर वक्ताओं के रूप में विद्यालय की शिक्षिका पूनम सिंह, रश्मि सिन्हा एवं अभिवंदना सुमन मौजूद थीं. अपने संबोधन में अरका जैन विवि के निदेशक तथा डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के सचिव डॉ अंगद तिवारी ने महिलाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि नारी को लक्ष्मी, सरस्वती व दुर्गा के रूप प्राचीन समय से ही पूजी जातीं हैं. डॉ शुक्ला मोहंती ने कहा कि प्रत्येक दिन महिला दिवस है, महिलाओं के बिना हमारा समाज अधूरा है एवं उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता है. इस अवसर पर संस्थान के प्रधान सचिव डॉ हरिबल्लभ सिंह आरसी ने अपने संबोधन में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को अपनी ओर से 100 रुपये रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की. समारोह में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल डॉ रंजना कुमारी ने दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
