कदमा : घर में फंदे से लटका मिला टाटा स्टील कर्मी का शव

टाटास्टीलकर्मी ने की आत्महत्या

:: माता-पिता शादी समारोह में भाग लेने शहर से बाहर गये हैं

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

कदमा गणेश पूजा मैदान के पास रहने वाले टाटा स्टील कर्मचारी मनीष दास ( 24 वर्ष) का शव शुक्रवार को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला. आसपास के लोगों की सूचना पर कदमा थाने की पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला तो मनीष दास को फंदे से लटका पाया. मनीष दास के पिता पीके दास पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गये हैं. पिछले दो दिनों से मनीष के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के घरवालों के पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >