टी-20 : मास्टर एकादश की टीम आठ विकेट से जीती

मशेदपुर. एलआइसी ग्राउंड, कदमा में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में मास्टर एकादश की टीम ने राइजिंग जेबीसीसी स्टार्स को आठ विकेट से हराया.

जमशेदपुर. एलआइसी ग्राउंड, कदमा में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में मास्टर एकादश की टीम ने राइजिंग जेबीसीसी स्टार्स को आठ विकेट से हराया. राइजिंग जेबीसीसी स्टार्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में दस विकेट पर 150 रन बनाये. सौमित बनर्जी ने 21, राजवीर कुंडू, प्रेम सिंह, महेश सुरेंद्र ने 19-19 रन बनाये. मास्टर एकादश के सौरभ कंचन ने तीन, लक्ष्य प्रकाश और अभिषेक कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में मास्टर एकादश की टीम 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ भौमिक ने 81, हिमांशु राव ने 27 और क्षितिज सिंह ने 26 रन बनाये. सौरभ भौमिक को पूर्व रणजी क्रिकेटर राजीव नायर ने प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >