टी-20: झारखंड सीनियर महिला टीम पात्रता से चूकी

JSCA SENIOR WOMEN. सूरत में बीसीसीआइ की ओर से आयोजित महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में सौराष्ट्र की टीम ने झारखंड को सात विकेट से हराया.

जमशेदपुर. सूरत में बीसीसीआइ की ओर से आयोजित महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में सौराष्ट्र की टीम ने झारखंड को सात विकेट से हराया. हार के साथ ही झारखंड सीनियर महिला टीम नॉकऑउट दौर के लिए क्वालिफाइ नहीं कर सकी. ग्रुप-सी अंक तालिका में झारखंड की टीम अपने छह मैचों में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही. सोमवार को खेले गये अपने ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 116 रन बनाये. जवाब में सौराष्ट्र की टीम 17.3 ओवर तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया. पूरी प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से शशि ने छह मैच में सर्वाधिक 228 रन बनाये. इसमें एक शतक भी शामिल है. वही, ममता पासवान ने छह मैच में कुल 13 विकेट चटकाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >