टी-20 : जम्मू-कश्मीर ने झारखंड को 25 रन से हराया

T-20 jharkhand. जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने मुंबई में खेले गये सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप-सी के एक मैच में झारखंड को 25 रन से हराया.

जमशेदपुर. जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने मुंबई में खेले गये सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप-सी के एक मैच में झारखंड को 25 रन से हराया. जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाये. जवाब में झारखंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 199 रन ही बना सकी. झारखंड की ओर से पंकज कुमार ने 56 व उत्कर्ष सिंह ने 54 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर के शरणदीप सिंह, रॉबिन मिंज और रवि यादव ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >