सुंदरनगर के अपराधी राजू नायडू भुवनेश्वर में गिरफ्तार , एक फरार

सुंदरनगर के अपराधी राजू नायडू भुवनेश्वर में गिरफ्तार , एक फरार

जमशेदपुर.

सुंदरनगर के रहने वाले अपराधी राजू नायडू को महिला से छिनतई करने और छिनतई के दौरान महिला को चोट लगने से मौत होने के मामले में भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में शामिल एक अन्य अपराधी विधाता तंतुबाई अब तक फरार है. दोनों सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दोनों के खिलाफ पूर्व में अपराधिक मामले दर्ज हैं. विधाता तंतुबाई पर जिला प्रशासन की ओर से सीसीए भी लगा हुआ है. बताया जाता है कि करीब दस दिन पूर्व राजू नायडू और विधाता ने मिल कर एक महिला से छिनतई की थी. घटना के वक्त महिला अपने पति के साथ मंदिर जा रही थी. उस दौरान बदमाश और महिला के बीच मारपीट भी हुई थी. जिस दौरान गिरने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हाे गयी थी. अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >