बहू से बचा लीजिए एसएसपी साहब

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती की रहने वाली गीता देवी ने अपनी बहू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. गीता देवी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और ज्ञापन सौंप कर अपने व अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

सास ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर बहू से बचाने की लगायी गुहार

जमशेदपुर :

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती की रहने वाली गीता देवी ने अपनी बहू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. गीता देवी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और ज्ञापन सौंप कर अपने व अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि उनकी बहू रूचि दोनों पति-पत्नी पर दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला करने और फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी है. बताया कि उनकी बहू पहले ही दोनों पर दहेज प्रताड़ना का केस कर चुकी है. साथ ही उसके बेटे पर जानलेवा हमला भी करवा चुकी है.

उन्होंने बताया कि सोमवार को बहू रूचि कुमारी अचानक से उनके घर में घूस आयी. उसके बाद गाली-गलौज कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. वह बार-बार जान से मारने की धमकी देती रहती है. ऐसे में उन्हें डर है कि उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी न हो जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >