सौंदर्यीकरण योजना रुकने के मामले में छह दंडाधिकारियों को शोकॉज

बुधवार को तैनात दंडाधिकारियों ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शंख मैदान में सौदर्यीकरण योजना का काम रुकने की वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए एक रिपोर्ट सौंपी

जमशेदपुर. धालभूम एसडीओ पारूल सिंह ने बुधवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शंख मैदान में सौंदर्यीकरण योजना का काम रुकने के मामले में छह दंडाधिकारियों को शोकॉज जारी किया. शोकॉज सरकारी योजना में काम नहीं करने को लेकर जारी किया गया है. इधर, बुधवार को तैनात दंडाधिकारियों ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शंख मैदान में सौंदर्यीकरण योजना का काम रुकने की वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए रिपोर्ट सौंपी, इस पर एसडीओ असंतुष्ट थीं. मालूम हो कि सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शंख मैदान में मंदिर कमेटी के विरोध व आपत्ति के कारण प्रस्तावित सौंदर्यीकरण का काम मंगलवार को भी शुरू नहीं हो पाया. जबकि धालभूम एसडीओ पारूल सिंह ने छह दंडाधिकारी और काफी संख्या में फोर्स की तैनाती की है. इसमें पांच दंडाधिकारियों (जमशेदपुर अक्षेस के दो विशेष पदाधिकारी मुकेश कुमार और अरविंद तिर्की, एइ सचिन झा, जेइ नितेश कुमार और सिटी मैनेजर रवि भारती) को शंख मैदान के चारों ओर और वरीय दंडाधिकारी के रूप में धालभूम अनुमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित प्रकाश की तैनाती की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >