दिशोम गुरु की याद में JMM का आयोजन, पहली पुण्यतिथि पर शहर से गांव तक होंगे कार्यक्रम

झामुमो ने शिबू सोरेन, निर्मल महतो और रामदास सोरेन की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है. जमशेदपुर में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा हुई.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में रविवार को झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक हुई. जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि, 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस और 15 अगस्त को पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर होनेवाले कार्यक्रम की चर्चा की गई.

शहर से गांव तक होंगे कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरु पद्मभूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्वी सिंहभूम में शहर से गांव तक उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जायेगी. कार्यक्रम के माध्यम से उनकी जीवनी व संघर्ष की गाथा को प्रस्तुत किया जायेगा. 8 अगस्त को उलियान में शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस समारोह का आयोजन होगा. जिले के सभी नेता व कार्यकर्ता उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. 15 अगस्त को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पंचायत से जिलास्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

कौन-कौन थे शामिल ?

बैठक में ईचागढ़ की विधायक सह पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन व केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भी कार्यक्रम के संबंध में अपनी बातों को रखा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने का आग्रह किया. बैठक में वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, प्रमोद लाल, शंकर चंद्र हेंब्रम, बाघराय मार्डी समेत अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >