Jamshedpur news. 11 अप्रैल को निकाली जायेगी सरहुल शोभायात्रा

रविवार को सीतारामडेरा में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति की हुई तैयारी बैठक, सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी

Jamshedpur news.

सीतारामडेरा में रविवार को केंद्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक गंगाराम तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल को प्रकृति की उपासना का महापर्व सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी. गंगाराम तिर्की ने बताया कि इस शोभायात्रा में आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय से उरांव, हो, मुंडा, मुखी, भुइयां, तुरी एवं अन्य जनजाति समुदाय के लोग अपने-अपने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे. सरहुल शोभायात्रा दोपहर तीन बजे पुराना सीतारामडेरा से प्रारंभ होकर लाको बोदरा चौक, एग्रिको लाइट सिग्नल, भालुबासा चौक, रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर, बसंत टॉकीज चौक, हावड़ा ब्रिज व गोलमुरी होते हुए पुन: सीतारामडेरा में समापन होगा.

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों से अपील की गयी है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरहुल शोभायात्रा में शामिल होकर आपसी सांस्कृतिक एकता व अखंडता को प्रदर्शित करें. बैठक में गंगाराम तिर्की, राकेश उरांव, दुर्गामनी बोईपाई, नंदलाल पातर, उपेंद्र बानरा, सतीश मुखी, बुधु खलखो, बिंदु पाहन, सोमा कोया, राजेन कुजूर, सुशील सांवैया, कार्तिक लिंडा, रामू तिर्की, बबलू खलखो, किशोर लकड़ा, जीतू खलखो, बादल मिंज, लालू मिंज, विकास मुंडा, संतोष सामंत, काजू सांडिल, सौरव सांडिल समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >