जमशेदपुर. झारखंड राज्य टेनिक्वाइट (रिंग बॉल) एसोसिएशन की ओर से बेल्डीह स्पोर्ट्स कॉर्नर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रिंग बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें 14 जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पुरुष वर्ग में प्रत्यूष कुमार विजेता व दिवाकर शर्मा उपविजेता बने. महिला वर्ग में कुमारी सरस्वती दास विजेता और अंकिता भारती उपविजेता रहीं. इस अवसर पर भारतीय समुदाय फाउंडेशन के अध्यक्ष असलम मलिक मुख्य अतिथि के रूप में स्थापित थे. कार्यक्रम में अली राजा खान, (सचिव, झारखंड टेनिक्वाइट एसो.), डी, हेमलता, जावेद, मोहम्मद सिकंदर, अजीज अहमद, महताब वारसी, गौतम घोष, गुलाम मोइनुद्दीन व अन्य लोग शामिल हुए.
Ring ball Tournament at beldih sports corner: दो दिवसीय राज्य स्तरीय रिंग बॉल टूर्नामेंट आयोजित

Ring ball Tournament at beldih sports corner: दो दिवसीय राज्य स्तरीय रिंग बॉल टूर्नामेंट आयोजित
Copied link
जमशेदपुर. झारखंड राज्य टेनिक्वाइट (रिंग बॉल) एसोसिएशन की ओर से बेल्डीह स्पोर्ट्स कॉर्नर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रिंग बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.