ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शुक्रवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया.

जमशेदपुर :

आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शुक्रवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. औपचारिक मुलाकात के बाद सहिस ने बताया कि रघुवर दास के नेतृत्व में मुझे सहयोगी के रूप में मंत्री बनकर कार्य और जनसेवा करने का अवसर मिला. हर विषयों पर मुझे सदैव ही इनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा. दल अलग होते हुए भी हम लोगों का दिल एक ही रहा. हमेशा इन्होंने छोटे भाई की तरह मेरा सहयोग किया. सहिस ने उनके उज्ज्वल भविष्य और कार्यकुशलता की कामना की. इस मौके पर सचिन प्रसाद, शेखर सहिस आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >