जवाहर नगर रोज कॉलोनी के 37 घरों में घुसा बारिश का पानी
मानगो जवाहर नगर के रोज कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया. अचानक बारिश का पानी घरों में घुसने से कई लोगों के घरेलू सामान बर्बाद हो गये.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 23, 2024 10:26 PM
जमशेदपुर :
मानगो जवाहर नगर के रोज कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया. अचानक बारिश का पानी घरों में घुसने से कई लोगों के घरेलू सामान बर्बाद हो गये. स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से 37 से ज्यादा लोगों के घरों में पानी घुस गया. नाला निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. शुक्रवार को बारिश का पानी मो फैसल, मो शाकिल, मो शबाब, रिजवान, शहीद हुसैन, पिंटू, फैयज , मोबिन, कामरान आदि के घरों में घुस गया. बारिश के बाद गंदे पानी और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो जाता है. बस्ती में दूषित पानी का जमाव होने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 1:55 AM
January 14, 2026 1:54 AM
January 14, 2026 1:47 AM
January 14, 2026 1:46 AM
January 14, 2026 1:44 AM
January 14, 2026 1:44 AM
January 14, 2026 1:43 AM
January 14, 2026 1:43 AM
January 14, 2026 1:42 AM
January 14, 2026 1:41 AM
