Jamshedpur news.
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन से गिरकर एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यह ट्रेन रुकी. वहीं ट्रेन जब खुल रही थी, तब अचानक से रेलकर्मी चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिससे उक्त रेलकर्मी बुरी तरह घायल हो गया. उसे पहले रेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नहीं सुधरी और इलाज के दौरान मौत हो गयी. बाद में मृतक की पहचान हावड़ा के बालीगंज निवासी संजय यादव के रूप में हुई. वह रेलवे में पोर्टर के तौर पर काम करता था और किसी काम से टाटानगर आया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
