जमशेदपुर में टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से 25 और 26 जुलाई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रैकेट फेस्ट के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा. इस दो दिवसीय फेस्ट में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, स्क्वॉश और पिकलबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी.
21 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
बैडमिंटन में अंडर-13 से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. लॉन टेनिस में 10 वर्ष से लेकर 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे. पिकलबॉल व स्क्वॉश के दोनों खेलों में 20 वर्ष से लेकर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है.
