रास्ता बंद करने का विरोध, डीसी ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

जैन एकता मंच की ओर से कदमा स्थित केडी फ्लैट मेन रोड एवं आउटर सर्किल रोड को बंद करने के विरोध में संयोजक संजीव आचार्य के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया.

जमशेदपुर :

जैन एकता मंच की ओर से कदमा स्थित केडी फ्लैट मेन रोड एवं आउटर सर्किल रोड को बंद करने के विरोध में संयोजक संजीव आचार्य के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया. इसके बाद उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि बंद रोड को अविलंब खोला जाये, अन्यथा क्षेत्र की जनता आंदोलन करेंगे. विरोध-प्रदर्शन में सुरेश दत्त पांडे, विनोद दे, तिलेश्वर प्रजापति, मनकेश्वर चौबे समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >