जमशेदपुर. जमशेदपुर के प्रशांत सिंह ने लखनऊ में आयोजित 14वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में देश भर के बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया. 22-24 फरवरी तक चले इस चैंपियनशिप के 100 किलो भार वर्ग में प्रशांत ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की. इस चैंपियनशिप का आयोजन इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन (आइबीबीएफ) ने करवाया था. इस आयोजन का मकसद था देश के चुनिंदा, प्रतिभावान बॉडी बिल्डर्स से देश का परिचय कराना था. इस प्रतियोगिता के 55 किलो भारत वर्ग में झारखंड शिवचरण सुंडी ओवरऑल चैंपियन बने. विजेताओं को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
