वरीय संवाददाता,
जमशेदपुर पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत के कूटसुरी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर खूंटा गाड़कर जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है. जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. साथ ही पंचायत निधि से स्वीकृत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भी बाधा आ रही है. 28 जून को सड़क का शिलान्यास किया गया था. असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़ दिया और मुखिया को जान से मारने की धमकी भी दी है. ग्रामीणों ने डीसी से अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कराने की मांग की है.
इस दौरान जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारीक, भाजपा नेता गणेश सरदार, मनोज सरदार, सचिन बारीक, गौरांगों महाकुड़, ललिता बारीक और अमल बारीक सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
