वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : एसएसपी डाॅ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार की रात अड्डेबाजी और नशे के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी करने वाले लोगों को खदेड़ा. कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ा. वहीं सुंदनगर में पुलिस ने शराब पीते कुछ युवकों को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन सभी मौके से फरार हो गये. वहीं दूसरी ओर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया. बताया जाता है कि एसएसपी ने कड़क आदेश दिया है कि रात के वक्त सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती कर नशा और अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाना है.
अड्डेबाजी के खिलाफ चला अभियान, नशेड़ियों को पुलिस ने खदेड़ा

अड्डेबाजी के खिलाफ चला अभियान,नशेड़ियों को पुलिस ने खदेड़ा | Prabhat Khabar Network
Copied link
जमशेदपुर में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रात के समय अड्डेबाजी और नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। चौक-चौराहों पर जमा लोगों को खदेड़ा गया और चेतावनी दी गई।