घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के फूलडूंगरी बस स्टैंड स्थित जल मीनार बीते कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे यहां आने-जाने वाले हजारों यात्रियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह जल मीनार पंचायत निधि से कुछ समय पूर्व ही बनकर तैयार हुआ था, लेकिन अब इसके खराब होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. स्थानीय टेंपो चालक गणेश नायक, तपन कुमार सिंह एवं राजेश कुमार ने बताया कि जल मीनार कई दिनों से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. कहा कि बस स्टैंड से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री एवं छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं, जो इसी जल मीनार से पानी पीते थे. ऐसे में इसके खराब रहने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. वहीं, पंचायत की मुखिया बनाव मुर्मू ने बताया कि जल मीनार का निर्माण लगभग 15 दिन पहले ही कराया गया था. इसके खराब होने के कारणों की जांच की जाएगी और जल्द ही इसे दुरुस्त कराने की दिशा में पहल की जाएगी. कहा कि बस स्टैंड के संचालक को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यहां से राजस्व की वसूली की जाती है.
जमशेदपुर के फूलडुंगरी बस स्टैंड का जल मीनार खराब, यात्रियों व छात्रों को परेशानी

फूलडुंगरी बस स्टैंड में खड़ी ऑटो और खराब पड़ा जलमीनार
Copied link
घाटशिला के फूलडूंगरी बस स्टैंड में जल मीनार खराब होने से यात्रियों और छात्रों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन जल्द मरम्मत का आश्वासन.