Jamshedpur News : गर्भवती महिला को भर्ती कराने को लेकर आपस में भिड़े मायके और ससुराल पक्ष के लोग

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में रविवार को एक गर्भवती महिला को भर्ती कराने को लेकर परिजन आपस में ही भिड़ गये और हंगामा शुरू कर दिया.

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल में रविवार को एक गर्भवती महिला को भर्ती कराने को लेकर परिजन आपस में ही भिड़ गये और हंगामा शुरू कर दिया. इसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल के होमगार्ड जवानों ने आकर किसी तरह मामले को शांत कराया. जानकारी के अनुसार प्रसव को लेकर महिला को ससुराल वाले एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान उसके मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गये. उनलोगों का कहना था कि उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाये, ताकि उसका बेहतर इलाज और देखभाल हो सके, मगर ससुराल पक्ष के लोग उसे एमजीएम में ही भर्ती कराने पर अड़े थे. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. हालांकि, होमगार्ड के जवानों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया. इसके बाद परिजन गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >