Jamshedpur news.
टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म पर इन दिनों शाम होते ही धुआं का गुबार भर जाता है. स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों का धुआं से आंखों में जलन व सांस लेने में काफी दिक्कतें आ रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटानगर केंद्रीय विद्यालय के पास कूड़े के ढेर में रोजाना दिन के वक्त शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी जा रही है. इसके कारण दोपहर के बाद से धुआं उठना शुरू हो जाता है और वह स्टेशन एरिया में पहुंच जाता है. स्टेशन के प्लेटफार्म में सीलिंग होने के कारण धुआं एक बार उसमें प्रवेश कर जाता है, तो काफी देर तक वहीं रह जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
