जमशेदपुर. पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड और पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6-7 फरवरी को 25वीं राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. वहीं, संघ द्वारा 6वीं राज्य स्तरीय पैरालंपिक बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन जेआरडी में किया जा रहा है. उक्त जानकारी बुधवार को साकची में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष पूर्वी घोष व सचिव जे बेहरा ने संयुक्त रूप से दी. मौके पर डॉ निवेदिता कर्ण, दीपक श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, नरेश कुमार, धीरज कुमार शर्मा, गीता सिंह, गौरव कुमार व श्याम कुमार शर्मा मौजूद थे. इस चैंपियनशिप में 20 जिले के कुल दिव्यांग 200 खिलाड़ी ( महिला-पुरुष) हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता का शुभारंभ टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी करेंगे. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एवं झारखंड पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी होंगे. इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 20 तकनीकी अधिकारी अपना योगदान देंगे. एथलेटिक्स में कुल 18 स्पर्धाएं होंगी.
Paralympic jharkhand state athletics championship: राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप छह से

Paralympic jharkhand state athletics championship: राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप छह से
Copied link
आरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6-7 फरवरी को 25वीं राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.