स्टाइपेंड और स्थायी नियुक्ति के लिए 31 को ज्ञापन देगा पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन

एमजीएम जमशेदपुर के पारा मेडिकल छात्र स्टाइपेंड और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर 31 जुलाई को स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

जमशेदपुर. एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार को पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक हुई. इसमें पारा मेडिकल प्रशिक्षु छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही मांगों को लेकर 31 जुलाई को रांची में स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. इनकी मांगों में राजकीय पारा मेडिकल संस्थान एमजीएम जमशेदपुर के छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था, सभी सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों को स्टाइपेंड देने व पारा मेडिकल के सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति करना शामिल हैं. इस दौरान कई पारा मेडिकल छात्र मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >