घाघीडीह जेल में महिला बंदी ने किया छठ

घाघीडीह जेल में एक महिला बंदी ने किया छठ व्रत

जमशेदपुर. घाघीडीह सेंट्रल जेल में भी छठ पूजा की गयी. हालांकि, जेल में एक ही महिला बंदी ने भगवान सूर्य को अर्घ दिया. छठ पूजा संपन्न होने के बाद जेल के सभी बंदियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर जेल प्रबंधन की ओर से पूजन के सामान के साथ- साथ घाट की साफ-सफाई और विद्युत सज्जा करायी गयी थी. जेल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सिर्फ एक महिला बंदी की ओर से छठ पूजा करने का आवेदन दिया गया था. इसके बाद छठ पूजा से संबंधित सभी व्यवस्था की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >