सड़क हादसे में छात्र की मौत, भाई घायल

सड़क हादसा में छात्र की मौत

बहन के घर से लौट रहा था वापस, रास्ते हो गया हादसे का शिकार फोटो है वरीय संवाददाता, जमशेदपुर बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक रोड में मंगलवार की शाम सड़क हादसे में पटमदा के लावा निवासी रमेश सिंह (17 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि उसका चचेरा भाई भीम सिंह घायल हो गया. हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने रमेश सिंह को मृत घोषित कर दिया. मृतक पटमदा हाई स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था. हादसे की जानकारी मिलने पर उनके परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. मृतक के जीजा सुखदेव सिंह ने बताया कि रमेश सिंह मंगलवार को मेरे घर बालीगुमा बाइक से आया था. कुछ देर रुकने के बाद वापस घर लौट गया. रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गयी. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >