जमशेदपुर में 4.18 अरब की लागत से बनेगा एमजीएम अस्पताल का नया भवन, टेंडर जारी

एमजीएम अस्पताल के वर्तमान तीन नये ब्लॉक को छोड़कर शेष सभी बिल्डिंगों (इमर्जेंसी, ओटी, सभी वार्ड, सभी विभाग, बिल्डिंग-भवन, स्टॉफ क्वार्टर) को तोड़कर उसके स्थान पर नया निर्माण कराया जायेगा.

एमजीएम अस्पताल के नया भवन 4.18 अरब रुपये में बनकर तैयार होगा. इसमें प्रशासनिक भवन, इमरर्जेंसी, पुरुष, महिला व बच्चा वार्ड, बर्न यूनिट, गायनिक वार्ड, ब्लड बैंक, अलग-अलग विभाग, स्टॉफ क्वार्टर के अलावा पार्किंग व दूसरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अस्पताल भवन के निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग ने 4.18 अरब रुपये का टेंडर जारी किया है.

एमजीएम अस्पताल के वर्तमान तीन नये ब्लॉक को छोड़कर शेष सभी बिल्डिंगों (इमर्जेंसी, ओटी, सभी वार्ड, सभी विभाग, बिल्डिंग-भवन, स्टॉफ क्वार्टर) को तोड़कर उसके स्थान पर नया निर्माण कराया जायेगा.

नया भवन बनने तक एमजीएम कॉलेज की नयी बिल्डिंग में शिफ्ट होगा असापताल : साकची में नया भवन बनने तक अस्पताल एमजीएम कॉलेज में बनी नयी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जायेगा. नया भवन बनने के बाद अस्पताल को यहां शिफ्ट होगा. भवन निर्माण निगम के नोडल ऑफिसर संजय कुजूर ने रविवार को निर्माण का इ-टेंडर जारी किया है.

11 नवंबर को टेंडर खोला जायेगा. नये भवन के निर्माण के लिए 30 माह का समय निर्धारित किया गया है.बताया जाता है कि यहां तीन चरण में वर्तमान भवन को तोड़ने का काम शुरू किया जायेगा. साकची एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने रखने के लिए एडीएम लॉ एंड आर्डर नंदकिशोर लाल की निगरानी में काम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >