नरभेराम ने सेंट मेरीज इंग्लिश को नौ विकेट से हराया

जमशेदपुर. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल की टीम गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल को 9 विकेट से हराया.

जमशेदपुर. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल की टीम गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल को 9 विकेट से हराया. सेंट मेरीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में दस विकट पर 109 रन बनाये. अयान फैज ने 27 रन बनाये. नरभेराम के शिवम मंडल और किशोर कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में नरभेराम की टीम 12.3 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया. अनमोल सिंह ने नाबाद 60 रन व किशोर कुमार ने 33 रन बनाये. किशोर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >