घाटशिला. घाटशिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गोपालपुर पंचायत की मुखिया शांखी हांसदा ने घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मऊभंडार को कुर्सियां प्रदान कर सहयोग किया. मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा ने एसोसिएशन के महासचिव शक्ति प्रसाद धल को कुर्सियां सौंपते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जायेगा. मौके पर समाजसेवी अंपा हेंब्रम, गणेश टुडू, दीपक दंडपाठ आदि मौजूद थे.
घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन को मुखिया ने कुर्सियां दी

9जी घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन को कुर्सियां सौंपते | Prabhat Khabar Network
Copied link
घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन को गोपालपुर पंचायत की मुखिया शांखी हांसदा ने कुर्सियां भेंट कीं। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।