झारखंड इंजीनियर्स सर्विस एसोसिएशन मनायेगा इंजीनियर्स डे
Jamshedpur News :
झारखंड इंजीनियर्स सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जयंती के मौके पर इंजीनियर्स डे मनाया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शाम छह बजे से बिष्टुपुर के एक होटल में इंजीनियर्स डे पर आयोजित मुख्य समारोह में कोल्हान समेत राज्यभर के दो सौ से अधिक इंजीनियर व सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल होंगे. इस संबंध में झारखंड इंजीनियर्स सर्विस एसोसिएशन के सचिव दयासागर मिंज ने बताया कि इंजीनियर्स डे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना चांडिल और ईंचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता राम निवास प्रसाद होंगे.झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ आज मनायेगा अभियंता दिवस
जमशेदपुर.
झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ सोमवार को डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के 164वें जयंती के मौके पर 58वां अभियंता दिवस धूमधाम से मनायेगा. इस संबंध में कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र मुंडा, सह संयोजक सुधीर भगत व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मुंडा ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार को आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा भवन सभागार में दोपहर दो बजे से अभियंता दिवस का कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना चांडिल और ईंचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता राम निवास प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व महामंत्री कुमार ब्रजेश और पूर्व वित्त सचिव धीरेंद्र कुमार शामिल होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
