Jamshedpur news.एमजीएम अस्पताल में चल रहे मोक्ष वाहन एंबुलेंस कि स्थिति खराब, शव ले जाने में हो रही परेशानी

अधीक्षक ने एंबुलेंस बनवाने का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक नहीं बन सका

Jamshedpur news.

एमजीएम अस्पताल में शव को ले जाने के लिए विभाग द्वारा तीन एंबुलेंस दिया गया है. इसका संचालन फुरिडा एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. पिछले मंगलवार की सुबह रामलीला मैदान के पास एक मोक्ष वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था. इस कारण वह क्षतिग्रस्त हो गया. उसे अस्पताल परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया है. वहीं कुछ दिन पहले एमजीएम अस्पताल में दूसरा मोक्ष वाहन सरायकेला में एक टेलर से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था. उसके बाद मोक्ष वाहन के संचालक फुरिडा एजेंसी द्वारा उस एंबुलेंस को एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में लाकर खड़ा कर दिया गया है.

अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने एंबुलेंस बनवाने का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक वह एंबुलेंस नहीं बन सका है. इस समय अस्पताल में सिर्फ एक ही मोक्षवाहन एंबुलेंस चल रह�� है. इससे अस्पताल से शव लेकर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों को बाहर से एंबुलेंस लेकर जाना पड़ रहा है. इससे अधिक पैसा भी देना पड़ रहा है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार संस्था के साथ हुए एग्रीमेंट के अनुसार उस क्षतिग्रस्त मोक्ष वाहन को एजेंसी द्वारा बनवाना है. इसे गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी द्वारा एजेंसी को बनवाने के लिए पत्र लिखा जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >