Jamshedpur News : मिथुन चक्रवर्ती ने जादूगोड़ा में किया रोड शो

भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के पक्ष में किया रोड शो

जादूगोड़ा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इस कड़ी में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा के समर्थन में जादूगोड़ा में रोड शो किया. मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो आसनबनी से शुरू किया. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा और काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. रोड शो में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया. मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यह रोड शो आसनबनी, नीमपुरा, गोपालपुर, राखामाइंस और जादूगोड़ा होते हुए आगे बढ़ा. रोड शो के दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल था. लोगों ने भाजपा की नीतियों का समर्थन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >