मनीष कुमार का शानदार शतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच

जमशेदपुर. सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीबीएमएस करियर एकेडमी को 63 रन से हराया.

जमशेदपुर. सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीबीएमएस करियर एकेडमी को 63 रन से हराया. सेंट मेरीज की जीत के हीरो मनीष कुमार (116 व 2 विकेट) रहे. सेंट मेरीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाये. मनीष ने 19 चौके व 4 छक्के की मदद से 116 रनों की पारी खेली. राहुल अग्रवाल ने 57 रन बनाये. करियर एकेडमी के दुष्यंत और सूरज कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में करियर एकेडमी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन ही बना सकी. जसमीत ने 43 रनों की पारी खेली. पृथ्विश विश्वास ने तीन व मनीष ने दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >