28 एमपीडब्ल्यू को दी गयी मलेरिया से बचाव की ट्रेनिंग

सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में जिले के एमपीडब्ल्यू को शुक्रवार को मच्छर से होने वाली बीमारी और उससे बचाव की जानकारी दी गयी. इसमें बहरागोड़ा, चाकुलिया, पोटका व जुगसलाई के 28 एमपीडब्ल्यू शामिल हुये.

जमशेदपुर :

सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में जिले के एमपीडब्ल्यू को शुक्रवार को मच्छर से होने वाली बीमारी और उससे बचाव की जानकारी दी गयी. इसमें बहरागोड़ा, चाकुलिया, पोटका व जुगसलाई के 28 एमपीडब्ल्यू शामिल हुये. ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने किया. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मित्रा ने मलेरिया को लेकर मास सर्वे कैसे करना है, डेंगू, फाइलेरिया के मरीजों की जांच, मच्छर के लार्वा की पहचान और लार्वा मिलने पर क्या करना है, इसको पोर्टल पर कैसे इंट्री करना है, इसकी जानकारी दी. साथ ही मच्छर जनित रोग से पीड़ित मरीज का इलाज कैसे कराना है, इसकी बारे में भी बताया. इस दौरान जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ असद सहित अन्य डॉक्टर-कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >