मंईयां सम्मान के लिए उमड़ रही महिलाओं की भीड़, यहां टोकन सिस्टम से ले रहे आवेदन, देखें PHOTOS

Maiya Samman Yojana: झारखंड में हर महिला मंईयां सम्मान पाना चाहती है. 2500 रुपए के लिए सरकारी कार्यालयों में भीड़ उमड़ी, तो टोकन सिस्टम शुरू हुआ. देखें PHOTOS

Maiya Samman Yojana|Jharkhand News|पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन और उसमें हुई गलतियों के सुधार के लिए टोकन सिस्टम की शुरुआत की गई है. आवेदन जमा लेने वाले काउंटर की संख्या भी बढ़ा दी गई है.

कड़ाके की ठंड में मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए हर दिन आ रही महिलाओं की भीड़. फोटो : सुरजन

जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पहले आवेदन लेने के लिए 2 काउंटर थे. अब कउंटर की संख्या बढ़कर 3 हो गई है. काउंटर पर भीड़ न लगे, इसके लिए टोकन सिस्टम भी शुरू किया गया है.

दूर-दराज के इलाके से आने वाली महिलाएं पति के साथ आतीं हैं आवेदन करने के लिए जमशेदपुर. फोटो : सुरजन

इसके तहत महिलाओं को टोकन और तारीख दे दी जा रही है. महिलाएं दी गई तारीख पर आएंगीं और टोकन दिखाकर मंईयां सम्मान योजना से जुड़ा अपना आवेदन जमा कर सकेंगीं, आवेदन की त्रुटियों में सुधार करवा सकेंगीं.

जमशेदपुर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हर दिन महिलाओं की लगती है लंबी कतार. फोटो : सुरजन

अंचल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि प्रतिदिन एक काउंटर से 70 लोगों की त्रुटि में सुधार किया जाएगा. आवेदन जमा करने की सुविधा भी दी जा रही है.

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लेकर कतार में खड़ी महिलाएं. फोटो : सुरजन

पूर्वी सिंहमभूम जिला मुखिया संघ ने भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय में लग रही भीड़ का समाधान निकालने के लिए बैठक की थी.

लाइन में काफी देर तक खड़े रहने के बाद थककर बैठ गई महिला. फोटो : सुरजन

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने प्रखंड व अंचल प्रशासन से बातचीत करके इसका हल निकालने का आग्रह किया. पलटन मुर्मू ने बताया कि सैकड़ों महिलाएं प्रखंड व अंचल कार्यालय में आवेदन में हुई त्रुटि में सुधार करने और नया आवेदन जमा करने के लिए आ रहीं हैं.

काउंटर पर बैठे कर्मचारी और आवेदन के साथ आई महिलाएं. फोटो : सुरजन

उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ होने की वजह से कई महिलाओं को बिना काम कराये ही लौट जाना पड़ रहा था. प्रखंड व अंचल कार्यालय के नये सिस्टम से महिलाओं को परेशानी से निजात मिलेगी.

Also Read

JMMSY: हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां के लिए खोला खजाना, अनुपूरक बजट का आधा से ज्यादा पैसा ‘मंईयां सम्मान योजना’ को

Video : महिलाओं के खाते में कब आएंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए! हेमंत सोरेन के मंत्री ने दिया ये जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >