लोको पायलटों को विषैले सांप से निपटने की दी गयी ट्रेनिंग

इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में लोको पायलटों को विषैले सांप की पहचान, सांप काटने पर शरीर में उत्पन्न लक्षण और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा दी गई.

जमशेदपुर :

इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में लोको पायलटों को विषैले सांप की पहचान, सांप काटने पर शरीर में उत्पन्न लक्षण और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा दी गई. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बरसात के समय रात्रि में रेलगाड़ी जंगल क्षेत्र में खड़ी होने पर ट्रैक्शन मोटर व अन्य उपकरणों की जांच के क्रम में सांप के विभिन्न प्रजातियों का सामना सामान्य है. बताया कि सांप काटने पर घायल को चाय, कॉफी, अल्कोहल तथा दर्द की दवा स्प्रिन बिल्कुल न दें. घायल को जितना हो सके, स्थिर रखें, इससे जहर बॉडी में फैलने से रोक सकते हैं और 4 घंटे के अंदर एंटी वेनम का इंजेक्शन अस्पताल में लगवाकर जान बचाई जा सकती है. प्रशिक्षण के दौरान डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और शंकर कुमार प्रसाद के द्वारा बेहोश व्यक्ति को सीपीआर और इंजन में आग लगने पर फायर संयंत्र का प्रशिक्षण दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Jamshedpur News Today : यहां जमशेदपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >