कई विधानसभा सीटों पर लोजपा पेश करेगी दावेदारी पेश : बीरेंद्र प्रधान

लोक जनशक्ति पार्टी का मिलन समारोह सोमवार को कुशवाहा भवन साकची आयोजित किया गया. इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली

चार अगस्त को एग्रिको से साकची आम बागान तक निकलेगा मार्च

फोटो दुबे जी ,

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

लोक जनशक्ति पार्टी का सोमवार को कुशवाहा भवन साकची में मिलन समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान थे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा कई विधानसभा क्षेत्रों से अपनी दावेदारी पेश करेगी. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, कोल्हान की प्रभारी सह प्रदेश सचिव प्रीतम कौर, प्रदेश महासचिव बंटी उपाध्याय, सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष रंजीत पांडे, विशेष आमंत्रित सदस्य सौरव विष्णु, बबलू प्रसाद दांगी आदि मौजूद थे. अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम लोजपा के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने की

रवि चौरसिया समेत कई ने ली पार्टी की सदस्यता

: मौके पर रवि चौरसिया समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण ली. बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को एग्रिको से साकची आम बागान तक रोड मार्च निकाली जायेगी. साकची आम बागान में इस दौरान कई लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे. इस मौके पर उमेश तिवारी, अभिषेक राय, बंटी उपाध्याय, प्रीतम कौर, बृज मोहन सिंह, रंजीत पांडेय, अंजू देवी, सौरव सुमन, सुनैना देवी, दीपक कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >