देर रात घाघीडीह जेल में छापेमारी

देर रात घाघीडीह जेल में छापा

:: सिटी एसपी की अगुवाई में पुलिस व प्रशासन ने दो घंटे चलाया सर्च अभियानफोटो- सुरजन वरीय संवाददाता, जमशेदपुर घाघीडीह केंद्रीय कारा में शुक्रवार की रात सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत की अगुवाई में पुलिस व प्रशासन ने छापेमारी की. छापेमारी टीम में शहरी थाना के सभी प्रभारी और डीएसपी को शामिल किया गया था. पुलिस पदाधिकारियों ने सभी वार्ड के और सेल की जांच की. कैंटीन की भी जांच की. सिटी एसपी ने कुछ शातिर अपराधियों से भी पूछताछ की. छापेमारी में किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. रात 11 बजे छापेमारी करने टीम घाघीडीह जेल पहुंची. रात करीब एक बजे तक अभियान चला. कुछ दिन पूर्व भी घाघीडीह जेल में छापेमारी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >